श्री रेवती मैया मेला महोत्सव में बीती देर शाम खाटू श्याम भजन संध्या का किया आयोजन

0
12

 

हाथरस। श्री रेवती मैया मेला महोत्सव में बीती देर शाम खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने दीप प्रज्वलित कर एवं खाटू बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद दहलवी ने मुख्य अतिथि का फूल माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

भजन संध्या का आयोजन मां सरस्वती जागरण पार्टी द्वारा किया गया। कलाकारों ने खाटू श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। भजनों से पूरा मेला परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया।

इस अवसर पर मदन मोहन गौड़, बाके भैया अपना वाले, रामकुमार प्रेस वाले, आशीष भारद्वाज, श्याम देहलवी और धीरज वाष्ण्रेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मेला संरक्षक अतुल आधीबाल एडवोकेट ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here