ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, एक को गंभीर हालत में किया अलीगढ़ रेफर

0
23

हाथरस।सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाखेड़ा के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पहुंची 108 एम्बुलेंस और परिजनों की मदद से घायलों को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव लारौटा निवासी हरीश (पुत्र राजकुमार) अपने चचेरे भाई दीपक (पुत्र विजयवीर सिंह) के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से सासनी आ रहा था। जैसे ही वे गांव गदाखेड़ा के पास पहुंचे, तभी एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, जिससे घायलों को तुरंत सासनी सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार किया, लेकिन हरीश की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here