विकासखंड सहपऊ के सभागार कक्ष में ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह टास्क फोर्स की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित

0
24

हाथरस। विकासखंड सहपऊ के सभागार कक्ष में गुरुवार को ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह टास्कफोर्स की बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल उपाध्याय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वह पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास कुलदीप सिंह ने गांवों में पात्र महिलाओं के समूह गठित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

महिला कल्याण विभाग की डीएमसी मोनिका दीक्षित ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, 181 महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बालश्रम, किशोर न्याय अधिनियम और घरेलू हिंसा से संबंधित प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 112 आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बंटी कुशवाहा सहित सहपऊ विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here