हाथरस की मंडी समिति परिसर में आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से देश की महामहिम राष्ट्रपति के नाम हस्ताक्षर कर आरक्षण का आधार जाति के बजाय गरीबी और आर्थिक स्थिति को बनाए जाने की मांग उठाई गई।
आयोजकों ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने निष्पक्षता, पारदर्शिता, समान अवसर, योग्यता और आर्थिक समानता को प्राथमिकता देने की मांग की।
अभियान के दौरान “आरक्षण सुधार—सबका अधिकार, सबकी आवाज” का संदेश दिया गया। आयोजकों का कहना है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था से समाज के गरीब और वंचित लोगों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हाथरस की आवाज नहीं, बल्कि जंतर-मंतर तक पहुंचने वाली एक राष्ट्र और एक नागरिक की आवाज है। जल्द ही जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अभियान में प्रवीन वार्ष्णेय, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि कुमार गुप्ता, मुरारी चौधरी, भानुप्रकाश वार्ष्णेय, कन्हैया शर्मा, अंकुर अग्रवाल, नीतेश वार्ष्णेय, प्रवीन कोठरी, शिवशंकर गुलाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मंडी समिति परिसर में हस्ताक्षर अभियान… हाथरस से उठी आरक्षण सुधार की आवाज, अब राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन।










