नगला ज़हरू में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का किया आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

0
31

सासनी। क्षेत्र के गांव नगला जहरू में राहुल प्रकाश पत्रकार एवं किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे कबड्डी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ यूनियन स्कूल के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह ने भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह तथा एसबीएस यूनियन स्कूल के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचौरी मौजूद रहे।

इस दौरान डॉ. विकास सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने युवाओं से मोबाइल फोन से दूरी बनाकर खेलों की ओर ध्यान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन पप्पू सिंह ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here