संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहिता की हुई मौत,मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

0
14

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में 23 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी पत्नी अनिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद लक्ष्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के अनुसार लक्ष्मी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

मृतका के चाचा ने बताया कि लक्ष्मी का मायका ग्राम टेहू, थाना बरहन, जनपद आगरा में है। ओर दो बहनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी और लक्ष्मी सबसे बड़ी बहन थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लक्ष्मी अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here