सिकंदराराऊ पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

0
14

हाथरस। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकंदराराऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव नारई गेट के अंदर करीब 50 मीटर दूर कृषि के खेत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र स्वर्गीय धनपाल सिंह, निवासी गांव भिसी मिर्जापुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।

मामले में थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने मु0अ0सं0 589/26, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here