सदर कोतवाली पुलिस ने 710 ग्राम गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

0
21

हाथरस। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खोड़ाहजारी भूतेश्वर बगीची क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गौरव जाटव पुत्र बनी सिंह निवासी खोड़ाहजारी भूतेश्वर बगीची को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 710 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 368/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव मय पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here