जमीनी विवाद को लेकर युवक के साथ कि मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

0
18

हाथरस। सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के खिजरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

पीड़ित के मुताबिक, उसके भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि दबंग परिवार के सदस्य लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और हाथों में लाठी-डंडे लेकर घूम रहे हैं।

पीड़ित का कहना है कि थाने से शिकायत करके वापस घर पहुंचने के बाद भी उसे घेर लिया गया। खतरा देखते हुए उसने 112 नंबर पर सूचना दी और मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने आशंका जताई है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी परिवार के लोग कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं।

वहीं, सिकंदरा राव पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here