अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हुई मौत,दूसरा हुआ गंभीर घायल

0
17

 

हाथरस। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव भटीकरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में अलीगढ़ के गंगीरी क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र साहब सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी यतेंद्र गंभीर घायल हो गया।

दोनों युवक मथुरा से रिश्तेदारी में मिलकर वापस लौट रहे थे। देर रात भटीकरा गांव के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंची अगसौली चौकी पुलिस ने घायल यतेंद्र को सिकंदराराऊ अस्पताल पहुंचाया।

गंभीर हालत में चिकित्सकों ने यतेंद्र को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here