संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
29

 

सासनी: मोहल्ला बिजलीघर में घर निर्माण के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोहल्ला बिजली घर निवासी राजकुमार गोस्वामी के 22 वर्षीय पुत्र कमल के घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से कमल को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कमल को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डॉक्टरों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने पर स्थानीय पुलिस भी तत्काल सासनी सीएचसी पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। मृतक कमल अभी अविवाहित था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here