हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव जटोई में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत के पास बनी स्मार्सिबल की कोठरी में करीब 5 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग की टीम को अजगर होने की सूचना दी। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले रेस्क्यू एक्सपर्ट संजय उर्फ जहरीला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया।
इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने की बात कही गई है। वहीं, अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।










