श्री रेवती मैया मेले के अवसर पर ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम की ओर से दाऊजी मंदिर परिसर में धर्म सम्मेलन किया गया आयोजित

0
12

हाथरस।श्री रेवती मैया मेला के अवसर पर ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम की ओर से दाऊजी मंदिर परिसर में धर्म सम्मेलन आयोजित किया गया। संत श्री श्रद्धानंद जी महाराज ने कहा कि सत्य, प्रेम, शांति, सदाचार और मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। बीके भावना दीदी ने आध्यात्मिक ज्ञान एवं राजयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में राजयोगिनी बीके सीता दीदी, बीके सीमा बहिन, ग्राम प्रधान श्यामवीर सिंह चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। बीके सीमा बहिन ने सुंदर गीत प्रस्तुत किया। संचालन एडवोकेट अतुल आंधीवाल व डॉ. नीरज वार्ष्णेय ने किया।

कार्यक्रम के बाद संत श्री श्रद्धानंद जी महाराज ने ब्रह्माकुमारी तपस्या धाम पहुंचकर आध्यात्मिक संग्रहालय का अवलोकन किया और केंद्र की गतिविधियों की सराहना की। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here