राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी ने मंहगाई को लेकर किया अनोखा प्रदर्शन,गरीब,मजदूर और असहाय लोगों को 30 रुपये किलो चीनी की वितरित

0
38

 

हाथरस.राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) पार्टी की हाथरस इकाई ने बढ़ती महंगाई के विरोध में रविवार को गरीब, असहाय, मजदूर एवं आमजन को 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से चीनी वितरित कर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय तथा भाजपा के पूर्व विस्तारक संजीव गोयल द्वारा की गई पूर्व घोषणा के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे मुरसान गेट स्थित बोहरे वाली देवी मंदिर के पास चीनी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 5 क्विंटल चीनी का वितरण मात्र 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा एडवोकेट, जिलामंत्री मनोज उपाध्याय तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य जय नारायण शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, जिला महासचिव/प्रभारी निशांत उपाध्याय, भाजपा पूर्व विस्तारक संजीव गोयल, आईपीएस (सेवानिवृत्त) आदित्य प्रकाश वर्मा, राजेश शर्मा एडवोकेट, मनोज उपाध्याय, जय नारायण शर्मा, पूनम शर्मा, कुमकुम ठाकुर, ओम प्रकाश भारद्वाज, राम कुमार वर्मा, कालू पंडित, आर्यन उपाध्याय, हर्षवर्धन द्विवेदी, हरेंद्र उपाध्याय, अरुण शर्मा, मुकेश कुमार, देवांशु भारद्वाज, ऋतु कुमार गौतम सहित पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here