सिकंदराराऊ में रसोइयों का सम्मान विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बाटें 3000 के चेक

0
16

 

सिकंदराराऊ।ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सिकंदराराऊ परिसर में रसोइयों के सम्मान एवं मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा रहे। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन व्यवस्था संभालने वाले रसोइयों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह के दौरान सरकार की ओर से पात्र रसोइयों को 3,000-3,000 रुपये के चेक वितरित किए गए। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने हाथों से रसोइयों को चेक प्रदान किए। मानदेय की राशि मिलने और सम्मानित किए जाने पर रसोइयों में खुशी का माहौल रहा।

विधायक ने कहा कि विद्यालयों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे बच्चों के लिए भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी सेवा भावना के साथ निभाते हैं। सरकार का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विद्यालयों से जुड़े सभी वर्गों को सुविधाएं और सम्मान उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के हित में संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, रसोइया एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। रसोइयों ने मानदेय एवं सम्मान के लिए सरकार और विधायक का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here