अंतिम सोमवार को लेकर डीएम ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक

0
15

 

हाथरस।श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लेकर हाथरस में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ हाथरस-अलीगढ़ प्रमुख कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कांवड़ियों के आवागमन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मार्ग पर गंगा जल लेकर जा रहे कांवड़ियों से संवाद कर उनकी यात्रा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कांवड़ियों ने बताया कि वे 51 किलोग्राम की कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। श्रद्धालुओं ने जनपद में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताते हुए उन्हें सुचारु बताया।
इसके बाद डीएम ने रुहेरी कट, हाथरस बाईपास स्थित स्वास्थ्य कैंप और कांवड़ शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कैंप में दवाओं और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लेते हुए जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इसके बाद जिलाधिकारी रुहेरी स्थित मंदिर वनखंडी देव महाराज पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जनपद एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here