एसओजी टीम और सादाबाद पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से हुई लूट का किया घुलासा,1 आरोपी को किया गिरफ्तार व 2 बाल अपाचारियों को निगरानी में लिया

0
28

 

सादाबाद।थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस निगरानी में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त को फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर धर्मवीर सिंह से वसूली की रकम रास्ते में तीन युवकों ने लूट ली थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर टीकैत गांव बम्बा पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपियों को लूट की एक और घटना की योजना बनाते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सतीश निवासी भरतिया, थाना बलदेव, मथुरा के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, 3 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बाइक और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने फाइनेंस कर्मी की रेकी कर वसूली की रकम लूटने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार आरोपी दोबारा वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here