राष्ट्रगान के सम्मान को लेकर कांग्रेस ने सौंपा शिकायती पत्र,निष्पक्ष जांच की मांग

0
29

हाथरस में राष्ट्रगान के सम्मान और संवैधानिक पद की गरिमा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।

दरअसल, उन्नाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर राष्ट्रगान के दौरान उनके कार्यक्रम स्थल से चले जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। इसी मामले को लेकर हाथरस कैंप कार्यालय से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कोतवाली हाथरस पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा और एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने मांग की कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के साथ कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी और अन्य वीडियो फुटेज को सुरक्षित कर जांच की जाए।

कांग्रेस ने आयोजकों, प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज करने की भी मांग की है। साथ ही कहा कि जांच में यदि किसी कानून या नियम का उल्लंघन सामने आता है तो विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here