पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाया विशेष ई रिक्शा चेकिंग अभियान

0
14

 

हाथरस। सोमवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी पर विशेष ई-रिक्शा चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर के नेतृत्व में चले अभियान में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले ई-रिक्शाओं की विशेष रूप से जांच की गई। इस दौरान करीब 10 ई-रिक्शा सीज किए गए और अन्य वैधानिक कार्रवाई की गई।

सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि कई ई-रिक्शाओं में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा था। कुछ चालक सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए ई-रिक्शाओं में सरिया या अन्य सामान लगाकर बच्चों को बैठा रहे थे, जिससे हादसे की स्थिति में बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से अपील की कि बच्चों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बैठाएं और स्कूली बच्चों के लिए बेहतर होगा कि अभिभावक निर्धारित कमर्शियल वाहनों का इस्तेमाल करें।

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें ई-रिक्शाओं के माध्यम से स्कूल भेजने से बचें। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। चेकिंग के दौरान थाना हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना, यातायात प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here