17 साल से जर्जर सड़क,8 महीने से जलभराव से परेशान हैओ श्रीनगर नई बस्ती के लोग

0
33

हाथरस के श्रीनगर नई बस्ती में सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर सोमवार को क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पप्पू टेलर वाली गली से बिरजो पहलवान के घर तक की मुख्य सड़क वर्ष 2009 से जर्जर हालत में है। करीब आठ महीने पहले सीवर लाइन डालने के लिए आरसीसी सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़े बिना ही काम अधूरा छोड़ दिया गया।

लोगों का आरोप है कि अधूरे कार्य का भुगतान भी करा लिया गया। सड़क पर 24 घंटे गंदा पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बच्चे फिसलकर चोटिल हो चुके हैं और ई-रिक्शा व ठेलियां भी पलट रही हैं।

क्षेत्रवासियों ने सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने, जल निकासी की व्यवस्था कराने और नई आरसीसी सड़क बनवाने की मांग की है। साथ ही सीवर कार्य में कथित अनियमितता और सरकारी धन के गबन की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here