हाथरस में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रजत चौधरी और जिला सह मीडिया प्रभारी नरेश प्रधान का साकेत कॉलोनी में भव्य स्वागत किया गया। शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिष्ठान वितरित कर शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में विकास पौरुष ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि रजत चौधरी और नरेश प्रधान को मिली नई जिम्मेदारियों से भाजपा संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने स्वागत के लिए सभी शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर शशि कुलश्रेष्ठ, यतेंद्र यादव, नरेश मीना, गौरव ठाकुर, अखिलेश सारस्वत, विवेक सिंह पौरुष, मोहित उपाध्याय, लक्ष्य पौरुष और कुशाग्र पौरुष सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।










