आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब व कंपोजिट शराब की दुकानों का किया आकस्मिक सघन निरीक्षण

0
17

 

हाथरस। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन तथा उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ प्रभार के निर्देशों के क्रम में सोमवार को जनपद हाथरस में आबकारी विभाग ने देशी शराब एवं कंपोजिट शराब की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया।

क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने आबकारी स्टाफ के साथ विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर वहां संचित मदिरा के स्टॉक का मिलान किया। इस दौरान रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के माध्यम से स्कैन कर मदिरा का सत्यापन भी किया गया।

निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने विक्रेताओं को निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से दुकानदारों को POS मशीन के माध्यम से प्रत्येक बोतल की 100 प्रतिशत स्कैनिंग करने के बाद ही मदिरा की बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि शराब की दुकानों पर स्टॉक और बिक्री प्रक्रिया की नियमित जांच जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here