एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस लाइन में DV-PST प्रक्रिया का किया निरीक्षण

0
42

हाथरस। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2026 की चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण यानी DV-PST प्रक्रिया जनपद में जारी है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परीक्षण केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने शारीरिक मानक परीक्षण के लिए गठित पुलिस टीम, भर्ती बोर्ड से आए अभिलेख संवीक्षा दल और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को भर्ती बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बताया गया कि जनपद में DV-PST प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 तक चलेगी। एसपी ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों और टेबलों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने शारीरिक मानक परीक्षण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को दुरुस्त रखने और पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसपी ने परीक्षण के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों से भी बातचीत कर उनकी सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षण के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को अनावश्यक परेशानी न हो और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी कराई जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here