संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती विवाहिता की हुई मौत,मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

0
47

 

हाथरस। थाना सहपऊ क्षेत्र के नगला बेनी में एक सात माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान फिरोजाबाद के नगला गुलाल निवासी 23 वर्षीय नीरू के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व नगला बेनी निवासी राधारमण से हुई थी, जो मंदिर में पुजारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर नीरू के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नीरू का सही तरीके से इलाज नहीं कराया गया और इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते उसकी मौत हुई। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here