सासनी के नगला सिंह गांव में शनिवार को खुट्टी पर टंगी माला उतारते समय 14 वर्षीय किशोर विपिन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नगला सिंह निवासी योगेश का 14 वर्षीय पुत्र विपिन खुट्टी के पास से गुजर रहा था। बताया गया कि खुट्टी पर एक माला टंगी हुई थी। विपिन जैसे ही उस माला को उतारने लगा, तभी उसके हाथ में करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।
किशोर को घायल अवस्था में देखकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।










