सासनी पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी को किया गिरफ्तार, कब्जे से 488 ग्राम गांजा बरामद

0
27

हाथरस। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सासनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 488 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सासनी पुलिस को मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रामनगर चौराहे से ग्राम समामाई की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रहलाद पुत्र तेसिंह, निवासी नगला भम्बू जाट, थाना सासनी, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।

आरोपी के कब्जे से 488 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सासनी में मु0अ0सं0 333/26, धारा 8/20(b)(ii)(A) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थाना सासनी की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here