हाथरस। शहर के सीयल खेड़ा स्थित श्रीमती ओमवती देवी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छवि चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पंडित आशीष शर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं गुरुओं के सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। शिक्षक हमारे जीवन में माता-पिता के बाद दूसरे गुरु का रूप होते हैं, जो हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार अपनाने और गुरुजनों का सम्मान करने की सीख दी।
कार्यक्रम में मनोज कुशवाह, कॉलेज प्रबंधक मुरारी लाल कुशवाहा, उमेश कुमारी, चित्रा भारद्वाज, मोहित उपाध्याय, गीता गुप्ता, ओमप्रकाश बघेल, कविता शर्मा, रूबी शर्मा, कुमारी परी, हिमांशी, सुनील कुमार, दिगंबर माहौर, शिवकुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










