बाल विवाह रोकने को लेकर श्री ओमवती देवी इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित, पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने दिलाई सपथ

0
18

 

हाथरस। शहर के सीयल खेड़ा स्थित श्री ओमवती देवी इंटर कॉलेज में बाल विवाह रोकने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने छात्राओं को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई और उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक अपराध और शोषण का रूप है। इसे रोकने के लिए सभी को आगे आकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ई-कैट संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे स्वयं बाल विवाह का विरोध करने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें।

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुशवाहा ने किया। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक मुरारी लाल कुशवाहा, उमेश कुमारी, चित्रा भारद्वाज, मोहित उपाध्याय, गीता गुप्ता, ओमप्रकाश बघेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here