दाऊजी महाराज मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक,75 कार्यक्रमों के संयोजकों को दिए दिशा निर्देश

0
24

 

हाथरस।15 सितंबर से शुरू होने वाले राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज के आयोजन को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी एवं उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई।

बैठक में मेले के दौरान आयोजित होने वाले 75 विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों को भी बुलाया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले के सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया। इस दौरान संयोजकों से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए गए।

प्रशासन की ओर से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 21 दिनों तक चलने वाले राजकीय मेला श्री दाऊजी महाराज का इस बार 115वां आयोजन किया जा रहा है।

मेले को सफल बनाने के लिए प्रशासन विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here