हाथरस। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हाथरस में आबकारी विभाग की टीम ने शराब की दुकानों और अन्य स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
14 सितंबर को क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक ने स्टाफ के साथ देशी शराब और कंपोजिट शॉप की फुटकर दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में मौजूद शराब के स्टॉक का मिलान किया गया।
अधिकारियों ने रैंडम आधार पर शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को एक्साइज एप के जरिए स्कैन कर मदिरा का सत्यापन किया। साथ ही विक्रेताओं को POS मशीन के माध्यम से 100 प्रतिशत शराब स्कैन करने के बाद ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा सिकंदराराऊ क्षेत्र के पोरा और वाजिदपुर गांवों में आबकारी टीम ने दबिश दी। वाजिदपुर बॉर्डर पर स्थित ईंट-भट्ठों की भी चेकिंग की गई।
वहीं, अलीगढ़ प्रवर्तन टीम के साथ अकराबाद टोल पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा रहा।










