सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गिनोली किशनपुर में 35 वर्षीय युवक खेत से हुआ लापता,गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज

0
12

 

हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में खेत पर गया 35 वर्षीय पुष्पेंद्र अचानक लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक पुष्पेंद्र सोमवार शाम करीब सात बजे खेत पर गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों और संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद पुष्पेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा।

पुष्पेंद्र की मां मीरा देवी ने आज 15 सितंबर को सिकंदराराऊ पुलिस से शिकायत कर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि पुष्पेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही घर में किसी तरह का विवाद हुआ था।

वहीं पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पुष्पेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द से जल्द खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here