श्री चमत्कारी गणेश जी महाराज पर श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के 24वें वार्षिक स्थापना महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

0
12

 

हाथरस। होली वाली गली स्थित मंदिर श्री चमत्कारी गणेश जी महाराज पर श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के 24वें वार्षिक स्थापना महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रातः भगवान गणेश का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया। शाम को 7 कुंतल लड्डुओं से भगवान गणेश का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

महोत्सव के मुख्य आरतीकर्ता समाजसेवी रवि चौहान भट्टे वालों ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जलेसर की चेयरमैन गौरी वर्मा ने 108 दीपों से आरती उतारी। भगवान गणेश को 3.5 कुंतल का विशाल मोदक भी अर्पित किया गया। आयोजकों ने अतिथियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

मंगलवार को शाम 7 बजे फूलबंगला सजाया जाएगा और 7:30 बजे महाआरती होगी। शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन होगा। महोत्सव में सलाहकार आशीष सेंगर, अध्यक्ष मनीष कूलवाल, महामंत्री श्याम वर्मा, संयोजक कपिल अग्रवाल सहित मंडल के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here