सादाबाद पुलिस ने 4 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 850 रुपए नगद व ताश की गड्डी बरामद

0
8

 

हाथरस। थाना सादाबाद पुलिस ने जुआ/सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर नंगला केसरी में नगरसैन बाबा मंदिर के पास वाली गली में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ऋषि कुमार, श्रीकृष्ण, अमित और रवि के रूप में हुई है, जो सभी नंगला केसरी के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 850 रुपये की नकदी और 52 पत्ते ताश की गड्डी बरामद की है।
इस मामले में थाना सादाबाद पर मु0अ0सं0 368/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में थाना सादाबाद पुलिस टीम द्वारा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here