सासनी के गांव नगला ज़हरू में तीन दिवसीय डे-नाईट विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का किया गया आयोजन

0
9

 

सासनी के नगला जहरू गांव में तीन दिवसीय डे-नाइट विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार राहुल प्रकाश और किसान नेता भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में कराया गया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा उर्फ वेंजू पंडित, एडवोकेट मधुकर नगायच, देवेंद्र कुशवाहा और विनोद कुमार कालू पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इससे पहले अतिथियों ने भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।

डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
आयोजकों की ओर से विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार 100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1 हजार 100 रुपये रखा गया।

टूर्नामेंट की कमेटी में आयोजक रीनू कुमार, दीपू कुमार और श्री कृष्ण कन्हैया की भूमिका रही, जबकि आयोजन को सफल बनाने में पत्रकार राहुल प्रकाश और किसान नेता भोला सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here