सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

0
9

सासनी।आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर गुनगुन एन्क्लेव के निकट मंगलवार की शाम सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजलीघर निवासी विजेंद्र का पुत्र गौतम अपनी बुआ के घर आया हुआ था। मंगलवार की शाम करीब नौ बजे वह किसी काम से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल गौतम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी लेकर आए। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here