हाथरस में ‘भारत बंद’ का व्यापक असर, सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज।
हाथरस जिले में आज यूजीसी कानून के विरोध में आयोजित ‘भारत बंद’ का जबरदस्त असर देखने को मिला। सवर्ण समाज के आह्वान पर शहर के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखे, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रदर्शनकारियों ने इस कानून को ‘काला कानून’ करार देते हुए इसके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से भारतीय परशुराम सेना और राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया। रविवार को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और शहर के ऐतिहासिक घंटाघर पर एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह कानून उनके हितों के खिलाफ है और जब तक सरकार इसे वापस नहीं लेती, उनका विरोध जारी रहेगा।








