तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सरस्वती शिशु मंदिर सिकंदराराऊ में हुआ आयोजन……

0
38

हाथरस के सिकंदराराऊ में सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 जिलों से आए 505 भैया-बहनों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।

उद्घाटन सत्र में विद्यालय के अध्यक्ष विष्णु दयाल सक्सेना, व्यवस्थापक विनोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान, दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य निरंजन लाल एवं अनिल कुमार चौहान, खेलकूद अधिकारी होडिल सिंह, क्षेत्र शारीरिक संयोजक राम किशोर श्रीवास्तव तथा विद्या भारती शिशु वाटिका प्रमुख ब्रज प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अंडर-11 और अंडर-13 कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेता और उपविजेता टीमों को विद्यालय के गणमान्य अतिथियों द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here