यातायात माह के तहत हाथरस शहर के तालाब चौराहे ओवरब्रिज के नीचे चलाया गया चेकिंगअभिया….

0
42

यूपी के हाथरस में यातायात नवंबर माह के तहत जिलाधिकारी हाथरस अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिंहा के निर्देशन और एआरटीओ लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में युद्धस्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे है।

इसी क्रम में बुधवार को हाथरस शहर के तालाब चौराहे ओवरब्रिज के नीचे एआरटीओ लक्ष्मण सिंह की मौजूदगी में थाना पुलिस और यातायात पुलिस के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दोपहिया चारपहिया वाहनों को चेक किया और लापरवाही से वाहन चलाने वाले लोगों के चलान काटते हुए उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

मीडिया से बात करते हुए एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि यह अभियान पूरे माह निरंतर इसी तरह चलता रहेगा, यातायात माह का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों में कमी लाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here