हाथरस में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 15 वर्षीय अमित पुत्र रमेश के रूप में हुई है। वह बचपन से ही अपने बहनोई कल्याण सिंह के घर गिरधरपुर में रहता था।
यह हादसा कल देर शाम उस समय हुआ जब अमित गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पहले सिकंद्राराऊ के एक निजी क्लिनिक ले गए। बाद में, उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कक्षा तीन का छात्र था मृतक…
अमित के शव को परिजन वापस गांव ले आए और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आज शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अमित कक्षा तीन का छात्र था और मूल रूप से कन्नौज का निवासी था। उसके बहनोई कल्याण सिंह सूरत में काम करते हैं।







