हाथरस जनपद के सादाबाद क्षेत्र के बिसावर गांव बिलारा में
लगातार दूसरे दिन अजगर मिलने से
ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है बताया जा रहा है कि कल गांव के ही नगला गूलर इलाके में एक अजगर निकलने से
लोग पहले से ही सहमे हुए थे इसी बीच आज सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे तभी गांव के पास झाड़ियों में करीब 12 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई दिया अजगर को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई ग्रामीणों ने तत्काल
डायल 112 और वन विभाग को इसकी सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सुरक्षित किया गया।वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।
अजगर को पकड़ने के बाद उसे कीटम झील, आगरा भेज दिया गया है ताकि उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ा जा सके। लगातार दूसरे दिन अजगर मिलने से ग्रामीणों में डर का माहौल है और लोग अपने बच्चों व पशुओं को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी वन्य जीव की सूचना तुरंत देने की अपील की है।







