हाथरस मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले तथा उपस्थिति संतोषजनक पाई गई।
एमएनसीयू वार्ड और एनबीएसयू कक्ष की व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। एनबीएसयू में वार्मर क्रियाशील पाया गया और स्टाफ नर्सें ड्यूटी पर मौजूद थीं। एक्स-रे कक्ष में प्रतिदिन 40-50 एक्स-रे किए जाने की जानकारी दी गई, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं।
इसके अलावा ग्राम बघराया एवं रडावली में चल रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण जारी है और शेष लाभार्थियों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ ने दोनों उपकेंद्रों पर व्यवस्थाओं को सामान्य एवं संतोषजनक पाया।









