हाथरस।भारत सरकार द्वारा 17 जून से 26 जून तक संचालित किए जा रहे ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत हाथरस जनपद में आबकारी विभाग के द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों तथा अवैध एवं जहरीली शराब के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है।
आबकारी विभाग की ओर से स्कूलों, कॉलेजों, तहसील मुख्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें रैलियों, गोष्ठियों एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
मीडिया से बात करते हुए जिला आबकारी अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही अवैध और जहरीली शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ भी लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
आबकारी विभाग अब तक जगह जगह जागरूकता अभियानों के माध्यम से अब तक करीब 6 हजार लोगों को जागरूक कर चुका है। विभाग का मानना है कि लगातार चलाए जा रहे ऐसे अभियानों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और लोग नशे के प्रति जागरूक हो रहे हैं।
आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें तथा अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1933 कॉल कर इसकी जानकारी दे सकते है।









