अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का सीडीओ ने किया निरीक्षण,व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के दिए निर्देश

0
7

 

हाथरस।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने शुक्रवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था, साउंड सिस्टम, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सहायता, पार्किंग, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा प्रवेश एवं निकास मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के प्रति प्रेरित हो सकें। उन्होंने संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में योग मैट, पेयजल, शौचालय एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर पालिका एवं संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, खेल संगठनों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

सीडीओ पीएन दीक्षित ने बताया कि 21 जून को प्रातः निर्धारित समय पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here