धर्मशाला पर कब्जा करने का लगाया आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

0
6

 

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के ग्राम नगला जीवा निवासी श्याम बाबू ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की सार्वजनिक धर्मशाला पर कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव की धर्मशाला पर कुछ लोगों द्वारा लंबे समय से कब्जा किया गया है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल सहित विभिन्न माध्यमों से की गई थी। शिकायत के क्रम में 13 जून 2026 को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) एवं राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जांच को एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक धर्मशाला को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

श्याम बाबू ने आरोप लगाया कि कार्रवाई में देरी से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है और सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर धर्मशाला को कब्जा मुक्त कराने, दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने तथा भविष्य में पुनः कब्जा न हो इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि जांच में शिकायत सही पाई गई है तो प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे ग्रामीणों को सार्वजनिक धर्मशाला का लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here