हाथरस में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक खाद्य सचल टीम ने 19 जून 2026 को सासनी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया।
इस अभियान के तहत, टीम ने सासनी में स्थित विष्णु डेयरी, कान्हा डेयरी, सलीम डेयरी और हरपाल डेयरी से कुल चार दुग्ध उत्पादों के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को मिलावट की आशंका के चलते जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के आयुक्त, जिलाधिकारी अतुल वत्स और सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशानुसार की गई।
इस दौरान यदुवीर सिंह, विकास कुमार, वीरेंद्र कुमार गोंड, करतार सिंह, भरत सिंह, प्रियेश कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पारुल सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।









