हाथरस जंक्शन स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में शुक्रवार को उस समय विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए यहां पहुंचे।
महाराज जी के आगमन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंच गए। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, प्रमोद मदनवत, योगेश सेंगर, प्रशांत शर्मा, अंकित गौड़, प्रदीप शर्मा, वंश शर्मा, सुरेश सेंगर, महेश सेंगर, दिनेश कुमार और रमेश कुमार सहित अनेक लोगों ने दुपट्टा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में महाराज जी के प्रति गहरी श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। उपस्थित भक्तों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।
इस दौरान पासपोर्ट सेवा केंद्र परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। लोगों ने महाराज जी के साथ मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया तथा उनके आगमन को अपने लिए विशेष अवसर बताया।









