रजिस्ट्री कार्यालय निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, अधिवक्ताओं, स्टाम्प वेंडरों और कातिबों ने 9वें दिन काम बंद कर किया विरोध

0
14

 

सासनी में अधिवक्ताओं, स्टांप वेंडरों और कातिबों ने प्रदेश सरकार के रजिस्ट्री कार्यालयों को निजी क्षेत्र को सौंपने के प्रस्ताव के विरोध में नौ दिनों तक काम बंद हड़ताल की। दि बार एसोसिएशन सासनी के सदस्यों ने अपने चैंबर बंद कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे बुधवार को लगातार नौवें दिन भी कामकाज ठप रहा।

इस हड़ताल के कारण बैनामा और मुकदमों की पैरवी कराने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय लोग बैनामा कराने के लिए तहसील के चक्कर काटते रहे, लेकिन काम न होने से उन्हें धूप में भी परेशानी झेलनी पड़ी।

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार अपना यह फैसला वापस नहीं लेती, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने तहसील परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और ‘अधिवक्ता एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि वे अपनी मांग को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे और बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन के कारण तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। इस मौके पर प्यारेलाल शर्मा, राजेश लवानिया, राजेश शर्मा, संतोष शर्मा, योगेश शर्मा, संजीव कुमार, गौरीशंकर, केपी सुमन, अनिल कुमार गुप्ता सहित समस्त अधिवक्तागण, टाइपिस्ट और स्टांप वेंडर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here