बंबे में मिली अज्ञात युवती के शव की हुई शिनाख्त, परिजनों में मचा कोहराम

0
25

 

हाथरस। थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र में बम्बे में मिले अज्ञात युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका की शिनाख्त 18 वर्षीय नीरज पुत्री गिरधर पाल निवासी गांव लिहा आलमपुर, थाना सिकंद्राराऊ के रूप में हुई है। युवती का शव बुधवार को गांव बंजारे नगला दौलतपुर के निकट बम्बे में तैरता हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

परिजनों के अनुसार नीरज 23 जून की दोपहर से घर से लापता थी और उसकी तलाश की जा रही थी। बताया गया है कि घर में किसी बात को लेकर उसकी अपनी बहन से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह अचानक घर से चली गई थी। गुरुवार को शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here