हाथरस के अलीगढ़ रोड स्थित नवीन मंडी समिति के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रोला में पीछे से जा भिड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










