तेजरफ्तार डंपर की टक्कर से भट्टा मुनीम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
16

 

हाथरस। थाना सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सांदलपुर स्थित विजय ईंट भट्टे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भट्टे के मुनीम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र वेदरिया राम निवासी नगला छाहरी, थाना सैया, जनपद आगरा विजय ईंट भट्टे पर मुनीम के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार सुबह वह भट्टे के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह डंपर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रि हो गई। सूचना पर पहुंची सासनी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here